झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस का भारत बचाओ आंदोलन

जमशेदपुर: केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के आह्वान पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर जी संजीवा रेड्डी, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडे के दिशा निर्देश में इंटक के प्रदेश सचिव व पूर्व पार्षद कांग्रेस नेता अंबुज कुमार के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में आज दिनांक 9 अगस्त 2020 को आकाशवाणी पटेल चौक पर भारत बचाओ आंदोलन के माध्यम से केंद्र सरकार की राष्ट्र विरोधी नीतियों का विरोध किया गया।

इंटक एवं कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र विरोधी नीतियों के एवं विनिवेश  के खिलाफ अपने हाथों में तख्तियां लेकर के तथ्यों पर भारत बचाओ विनिवेश बंद करो, मजदूरों को रु7,500 प्रतिमाह एवं 10 किलो राशन मुफ्त कोरोना पीरियड तक प्रदान करो इत्यादि नारे लिखे। मांगों के साथ इंटर की प्रदेश संगठन सचिव मीरा तिवारी की उपस्थिति में प्रदर्शन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से कामगार कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर रामा शंकर पांडे राजद के संगठन जिला सचिव सरोज कुमार सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लालबाबू सरदार कोल्हान मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष छोटू राय गौरंगो दास सोहन राय विनय कुमार झा दयानंद प्रसाद रमेश कुमार अभिषेक पांडे राम जी पांडे टीएन दुबे समेत सैकड़ों संख्या में इंटक के कार्यकर्ता एवं मजदूर साथी उपस्थित है।

भारत छोड़ो आंदोलन का दिन 

अंबुज कुमार ने  केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों का र्विरोध किया बल्कि स्पष्ट रूप से कहा कि आज भारत बचाओ आंदोलन का आगाज है।  जब तक केंद्र सरकार मजदूर विरोधी एवं राष्ट्र विरोधी नीतियों पर विनिवेश ई करण को बंद नहीं करती है। सरकारी संपत्तियों को बेचने का निर्णय वापस नहीं लेती है। नवरत्न कंपनियों के विनिवेश का निर्णय वापस नहीं लेती है, कॉल खदानों को विनिवेश का निर्णय वापस नहीं लेती है, बैंकों को प्राइवेट हाथों में सौंपने का निर्णय वापस नहीं लेती है, तब तक हम लोग समय-समय पर आंदोलन करते रहेंगे।