झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरीय नेता  रामाश्रय प्रसाद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी इंडिया  का सदस्य चुने जाने पर कांग्रेस जनों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है

जमशेदपुर – कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरीय नेता  रामाश्रय प्रसाद को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी इंडिया  का सदस्य चुने जाने पर कांग्रेस जनों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है  साथ ही इसके लिए विशेष रुप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष  राजेश ठाकुर , प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी  अविनाश पांडे , ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे  पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार और प्रदेश चुनाव पदाधिकारी सह पदाधिकारी के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें बधाई दी हैं कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि रामाश्रय प्रसाद  एक कर्मठ ,निष्ठावान कार्यकर्ता के तौर पर अपना संपूर्ण जीवन कांग्रेस को समर्पित किया है | एआईसीसी का सदस्य बनाकर उन्हें सम्मान देने का काम किया गया इस खबर की जानकारी मिलते ही गोलमुरी कार्यालय में काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता आकर  रामेश्वर प्रसाद  को फूल माला एवं पुष्पगुच्छ देकर भव्य तरीके से बधाई दिया है | इस मौके पर  रामेश्वर प्रसाद ने कहा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं एआईसीसी ने जो भी जिम्मेदारी मुझे प्रदान की है मैं उसे निष्ठावान तरीके से पूरा करने का प्रयास करूंगा |बधाई देने वालों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिंदा प्रसाद,  जय कुमार महतो , रविंद्र कुमार झा उर्फ नट्टू झा, प्रिंस सिंह , नरेश कुमार सिंह ( अध्यक्ष उद्योग एवं व्यापार विभाग अभिषेक सिंह ,राम दरस चौधरी, राम सुरेश प्रसाद , भगवान शर्मा, देव शरण सिंह ,एस के पांडे ,शैलेश कुमार, शत्रुघ्न प्रसाद ,संजय सिंह आजाद आदि अन्य कई कांग्रेसी कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए