झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जवाहर नगर कोरोना जागरूकता अभियान में समाजिक दूरी पर परिचर्चा

जमशेदपुर: जवाहरनगर मानगो स्थित ए पी जे अब्दुल कलाम हाई स्कूल के प्रांगण में अब्दुल हन्नान मेमोरियल एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट एवं झारखंड अवेयरनेस एंड डेवलपमेंट यूनियन (जादू ) द्वारा आयोजित कोरोना जागरूकता अभियान के पहले चरण में जवाहरनगर में लोगों को मास्क पहनने सोशल डिस्टेंसिंग में रहने के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानगो थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार, वरीय चिकित्सक डॉक्टर अजय मिश्रा, पत्रकार साकिर अजीमाबादी, डायरेक्टर मोहम्मद ताहिर हुसैन, अध्यक्ष डॉक्टर अफरोज शकील, प्राचार्य रफत आरा आदि उपस्थित थे। मानगो के विभिन्न जोन में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता से ही कोरोना जैसी बीमारी पर काबू संभव है। आम जनमानस को इस बीमारी के प्रति सचेत होने की जरूरत है। संस्था के निदेशक मोहम्मद ताहिर हुसैन व डॉक्टर अफरोज शकील ने कोरोना जागरूकता अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि जवाहरनगर से शुरू हुए इस अभियान को मानगो के विभिन्न क्षेत्रों में क्रमबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा। विशेषकर स्लम बस्तियों में कैंप लगाकर लोगों को कोरोना की जानकारी देने के साथ-साथ मास्क बांटने के अलावा सैनिटाइजर व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी बड़े पैमाने पर करने का निर्णय लिया गया है। अभियान में शामिल लोगों में मुख्य रूप से संजय सिंह, रूमी, अहमद रजा, प्रोफेसर इकबाल, अनुराग श्रीवास्तव, महमूद रजा, जैद अकील, रफत आरा, फरहत जहां आदि शामिल थे

About Post Author