झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्रों की सहिया बहनों की हक एवं अधिकार के लिए भाजपा नेता विमल बैठा लगातार वर्तमान सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्रों की सहिया बहनों की हक एवं अधिकार के लिए भाजपा नेता विमल बैठा लगातार वर्तमान सरकार को जगाने का प्रयास कर रहे हैं
जमशेदपुर -विमल बैठा ने कहा सहिया बहनों ने पुरे कोरोना काल में अपनी जान की परवाह ना करते हुए।। लोगों की जान बचाने के लिए अपनी सेवा दी है।। वर्तमान सरकार प्रोत्साहन राशि के रूप में मात्र दो हजार रुपए देती है।।दो हजार रुपए भी चार पांच माह में दिया जाता है।।उस दो हजार रुपए में सहिया बहनों को खुद से रजिस्टर खरीद कर मेंटेन करना पड़ता है।।उसी दो हजार रुपए में अपने क्षेत्र की सभी गर्भवती महिलाओं को इलाज हेतु अस्पताल पहुंचाना पड़ता है।।उसी दो हजार रूपए से क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान करना पड़ता है।।ऐसे में सहिया बहने अपने मात्र दो हजार रुपए में अपना घर परिवार कैसे चलाएंगी।।दो हजार से ज्यादा तो उनको अपने सेंटर आने जाने में खर्च पढ़ जाता है वर्तमान सरकार द्वारा सहिया बहनों को सरकार की सभी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने में सहिया बहनों को ही लगातार काम सौंप दिया जाता है।। वर्तमान सरकार ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि सरकार बनी तो सहिया बहनों को परमामेंट कर दिया जाएगा उनका मानदेय बढ़ा दिया जाएगा।।पर वर्तमान में सरकार द्वारा सहिया बहनों को हटाने की धमकी देकर जबरन काम करवाया जा रहा है।।लगातार सरकार में बैठे मुख्यमंत्री मंत्री विधायकों द्वारा सहिया बहनों को इतने लंबे समय से लगातार आश्वासन पर आश्वासन के बाद पुरे झारखंड की 42,000 सहिया बहनों पुरे झारखंड में अपने हक और अधिकार के लिए पुरे झारखंड प्रदेश में मोर्चा खोल दिया आज जुगसलाई विधानसभा के नेता विमल बैठा  ने जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत माचा अस्पताल से लेकर बोड़ाम पटमदा अंचल कार्यालय तक जन आक्रोश रैली के माध्यम से अंचल कार्यालय का जोरदार घेराव किया गया तत्पश्चात विमल बैठा  के नेतृत्व में सहिया संघ जिला कमिटी का एक प्रतिनिधिमंडल ने अंचल अधिकारी से मुलाकात कर अपनी मांगों को रखा।।भाजपा नेता विमल बैठा  ने बताया आज सहिया बहनों की आवाज को इस लिखित ज्ञापन के माध्यम से सहिया बहनों की उचित मांगो को डीसी मुख्यमंत्री राज्यपाल एवं राष्ट्रपति तक अपनी आवाज को पहुंचाना चाहते हैं।।विमल बैठा ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा जब तक सहिया बहनों को उनका उचित हक अधिकार नहीं दिया जाता तब तक पुरे झारखंड प्रदेश में आंदोलन चलता रहेगा।।इस मौके पर उपस्थित रहे भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री बिजय सोय अकाश श्रीवास्तव लक्ष्मण पात्रो सहिया संघ जिला कमेटी से पारुल दे चंचला महतो बासंती महतो दिपाली महतो पंचमी महतो पुष्प रानी महतो बबी कुम्भकार साथ ही पटमदा बोडा़म संरक्षक समिति से मानोज महतो गणेश महतो जीतू मुर्मू नकुल कुम्भकार काली चरण मार्डी शांति राम महतो शशंधर महतो श्रीदेवी मांझी के साथ साथ सैकड़ों सहिया बहने उपस्थित रहीं