झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर:आर्थिक तंगी से परेशान सैलून संचालक ने सुसाइड की, सैलून में पंखे से लटकती मिली लाश

जमशेदपुर। सोनारी थाना अंतर्गत गुदड़ी बाजार में रविवार की सुबह 38 वर्षीय सैलून संचालक का शव उसकी ही दुकान से बरामद की गई। शव पंखे से फांसी के फंदे से लटका पाया गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। कोरोना जांच के बाद शव का पोस्टमाॅर्टम होगा। युवक के भाई के अनुसार, लॉकडाउन में सैलून बंद होने से उसकी आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी और वो काफी परेशान रहता था।

युवक की पहचान श्याम ठाकुर (38) के रूप में की गई। युवक कदम राम नगर रोड नंबर 1 का रहने वाला था। वो शुक्रवार की शाम से अपने घर नहीं पहुंचा था। काफी तलाश की गई पर उसका कुछ पता नहीं चला।

श्याम के बड़े भाई रविवार को सैलून पहुंचा तो देखा कि उसका लॉक खुला हुआ है और शटर गिरा था। जब शटर उठाया तो श्याम का शव पंखे से लटकता मिला। शुक्रवार की सुबह उसकी भेंट भाई से हुई थी। वह काफी परेशान था। माना जा रहा है शनिवार की रात युवक ने सुसाइड की होगी।