झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर सोनारी श्री राम मंदिर हिंद अखाड़ा समिति के सदस्यों ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया

जमशेदपुर सोनारी श्री राम मंदिर हिंद अखाड़ा समिति के सदस्यों ने भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया, इस शोभायात्रा में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया । देवेंद्र सिंह ने समिति के सदस्यों को शुभकामना दिया एवं कहा कि भगवान पुरुषोत्तम राम एवं बजरंगबली का जयकारा रूपी शोभा यात्रा हर साल होता रहे यह ही मेरी भगवान श्रीराम से प्रार्थना है। इस शोभायात्रा में भाजपा के प्यारे लाल साहू, नवल तिवारी, महेंद्र सिंह यादव, अशोक सिंह, टी एस गांगुली, कृष्णा सिंह इत्यादि अन्य कई लोग सम्मिलित थे