जमशेदपुर। जमशेदपुर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले का पूरा खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही कांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।इस मामले में नाबालिक लड़की के प्रेमी गोविंदपुर निवासी चंदन लोहार को भी गिरफ्तार किया है और उसके निशानदेही पर चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया जिसमें गणेश बारी, आकाश धल, सुनील बारी व जसवा शामिल है।
[yotuwp type=”videos” id=”_H_xCQgqabs” ]
जमशेदपुर के सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने कांड का खुलासा करते हुए बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने उसके प्रेमी के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल और उसके वस्त्र भी जप्त किए गए हैं। घटना के संबंध में चंदन लोहार ने बताया है, कि वह 11 अगस्त को दोपहर करीब ढाई बजे उसने लड़की को उसके बिरसानगर निवास के पास से गोविंदपुर स्थित थीम पार्क की पीछे श्मशान घाट के पास ले गया था। इसी बीच गणेश बारी, सुनील बारी, जसुवा और आकाश वहां आ गए और चंदन को पीट कर भगा दिया। लड़की ने पुलिस को बताया कि चंदन के भाग जाने के बाद सब ने मिलकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया और आकाश द्वारा निगरानी की जा रही थी। रात होने के बाद उन दुष्कर्मियों ने लड़की को जंगल की ओर ले जाया गया रात भर भटक भटक कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। सुबह लड़की को खैरबनी फाटक के पास एक झोपड़ी में ले जया गया। लड़की दोपहर को नहाने के बहाने तालाब में गई और दूसरी किसी महिला के मोबाइल से फ़ोन कर अपनी मां को सूचित कर दिया। थोड़ी देर के बाद पुलिस व पहुँच गई व लड़की को बरामत किया गया और अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया।
सम्बंधित समाचार
बसंत पंचमी के दिन धर्मवीर हकीकत राय का बलिदान दिवस अंतर्राष्ट्रीय संगठन भारतीय जन महासभा ने भुईयांडीह जमशेदपुर में मनाया
चित्रगुप्त विकास समिति भालुबासा में अध्यक्ष प्रमोद कुमार दास (मनोज) द्वारा ध्वजारोहण किया गया
पूर्व खादी बोर्ड सदस्य सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ईस्ट प्लांट बस्ती में झंडोतोलन किया