झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर  पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान,  वाहन चालकों से 1.43 लाख वसूला

जमशेदपुर: जमशेदपुर यातायात पुलिस ने मंगलवार को जमशेदपुर के सभी यातायात थाना क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। वाहन जांच के दौरान यातायात पुलिस ने 216 वाहन चालकों से यातायात के विभिन्न नियम तोड़ने के आलोक में जुर्माना वसूला। पुलिस ने इन 216 वाहन चालकों से कुल 1,43,000 रुपये का जुर्माना वसूला।

वसूली गई जुर्माना राशि

यातायात थाना का नाम बिना हेल्मेट बाइक चलाने बिना मास्क ज्यादा सवारी बैठाने वाले कुल चालान जुर्माना राशि
साकची ट्रैफिक थाना 22 11 4 39 30,500
बिष्टूपुर ट्रैफिक थाना 18 25 43 21,500
जुगसलाई ट्रैफिक थाना 3 11 20 70 37,000
मानगो ट्रैफिक थाना 5 7 4 21 15,500
गोलमुरी ट्रैफिक थाना 25 10 7 43 38,500
कुल 55 57 60 216 1,43,000

साकची ट्रैफिक थाना द्वारा 39 चालान काटे गए जिनसे 30 हजार 500, जुगसलाई द्वारा 39 चालान काटे गए जिनसे 37 हज़ार, बिष्टूपुर द्वारा 43 चालान काटे गए जिनसे 21 हज़ार 500, मानगो  में 21 चालान कटे जिनसे 15 हज़ार 500 और गोलमुरी पुलिस द्वारा 43 वाहन चालकों से 38 हजार 500 जुर्माना वसूला गया।

पुलिस ने बताया कि शहर में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।