जमशेदपुर- जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी को पत्र लिखकर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित चापाकलों और इसकी अद्यतन स्थिति की जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा है कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कितने चापाकल अधिष्ठापित है? इनमें से कितने चापाकल खराब हैं और इस वर्ष गर्मी के मौसम तक में कितने चापाकलों की मरम्मती की गयी है इसकी संपूर्ण जानकारी मांगी है। विधायक श्री राय ने जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी से चापाकलों का स्थल सहित जानकारी शीघ्र उपलब्ध कराने के लिए कहा है। ज्ञात हो कि भीषण गर्मी में लोगों को पेयजल की आवश्यकता बढ़ जाती है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने विधायक श्री राय से शिकायत किया है कि कई चापाकल खराब हैं। इसको संज्ञान में लेकर श्री राय ने इस संबंध में जानकारी मांगी है ताकि खराब चापाकलों की मरम्मती हो सके और लोगों को गर्मी में पानी की आवश्यकता पूर्ण हो सके।
सम्बंधित समाचार
झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे से एआईसीसी कार्यालय,दिल्ली में मिलकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह प्रदेश अनुशासन समिति के चेयरमैन ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने संगठनात्मक मजबूती को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में संगठन को धारदार,सशक्त और मजबूत बनाने के साथ-साथ प्रदेश के सभी जिलों में प्रदेश अनुशासन समिति के द्वारा संगठन में अनुशासन को प्रभावी बनाने संबंधित विषयों को लेकर विस्तृत-चर्चा की गई
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय आज बिष्टुपुर बोधनवाला घाट से सोनारी दोमुहानी तक विभिन्न घाटों का दौरा किया
शिवधाम मंदिर ॐ नगर, जोन नंबर 2 बी बिरसानगर में तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा मोहोत्सव संपन्न हुई.