झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर में 15.34 फीसद की रफ्तार से बढ़ रहा कोरोना

जमशेदपुर। कोरोना पूरे राज्य में तेजी से फैला है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी यह रिपोर्ट चितिंत करने वाली है। झारखंड में बीते सप्ताह कोरोना मरीजों की संख्या 6.27 थी, जो अब बढ़कर 11.28 हो गई है। इसमें सबसे अधिक गोड्डा जिला प्रभावित है। यहां बीते सप्ताह सिर्फ 2.67 फीसद कोरोना के मरीज थे जो इस सप्ताह बढ़कर 18.40 हो गए हैं। यानी यहां मरीजों की संख्या लगभग 16 फीसद की रफ्तार से बढ़ रही है।

वहीं, रांची में बीते सप्ताह 7.95 फीसद मरीज थे जो अब बढ़कर 20.31 हो गए हैं। यहां 12 फीसद की दर से वृद्धि है। इसी तरह, रामगढ़ में 5.76 से बढ़कर 16.97 फीसद हो गए हैं। धनबाद में यह संख्ता 5.37 से बढ़कर 16.57 हो गई है। पूर्वी सिंहभूम जिले में 13.81 से बढ़कर 15.34 फीसद मरीज हो गए हैं। इसके अलावे पश्चिमी सिंहभूम, गिरीडीह, सरायकेला व देवघर जिले में मरीजों की संख्या 10 फीसद से अधिक है। वहीं, राज्य में सबसे कम दुमका में कोरोना मरीजों की संख्या है।