झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर के सोनारी की चर्चित चटनी डॉन गिरफ्तार

जमशेदपुर। प्रिया सिंह उर्फ चटनी डॉन के नाम से चर्चित सोनारी इलाके की डॉन को सोनारी थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ न्यायालय से गिरफ्तारी का वारंट जारी था। सोनारी थाना में उसके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज थी।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे मंगलवार दोपहर एमजीएम अस्पताल मेडिकल जांच को लेकर आई थी। इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया। इससे पहले चटनी डॉन को आठ फरवरी को सोनारी थाना में पुलिस ने उसे तब बैठा लिया था जब वह शिकायत लेकर थाना पहुंची थी। उसने ब्लेड से गला और हाथ काटकर खुदकुशी का प्रयास किया था। उसकी हरकत से पुलिसकर्मी परेशान हो गए थे। किसी तरह उसे पुलिस एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची थी। इलाज के बाद उसकी मां उसे घर ले गई थी। नशे की गोलियां खाकर उसने ऐसा किया था। उसकी हरकत से पुलिसकर्मी परेशान हो गए थे। एमजीएम अस्पताल में भी उसने हंगामा मचाया था।

चटनी डॉन के खिलाफ सोनारी थाना में छिनतई, लूटपाट जानलेवा हमला और मारपीट के मामले दर्ज है। 2018 में सोनारी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मरीन ड्राइव क्षेत्र में साथियों के साथ ट्रक चालकों से लूटपाट के आरोप उस पर है। सोनारी थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया चटनी डॉन पर मारपीट, धमकी और लूटपाट की प्राथमिकी 21 फरवरी को दर्ज की गई थी। इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी की गई है। इससे पहले भी वह कई बार जेल जा चुकी है।