जमशेदपुर । अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर पूजा-अर्चना हो रही है। इसे लेकर शहर में उत्सव मनाया जा रहा है। शहर के सभी मंदिरों की सजावट की गई है। मंदिरों में हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा है। कदमा के शास्त्री नगर स्थित हनुमान मंदिर में लाउडस्पीकर से रामधुन बजाया जा रहा था। यह देखकर कदमा थाना की पुलिस वहां पहुंची और लाउडस्पीकर उतरवा दिया। इसका मंदिर कमेटी व भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध किया तो पुलिस का कहना था कि इससे सांप्रदायिक माहौल बिगड़ सकता है।
इस पर भाजपा नेता देवेंद्र सिंह ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार श्री राम विरोधी है यह साबित हो गया। कदमा के शास्त्री नगर में मंदिरों से थानेदार ने माइक उतरवा लिया क्योंकि उस माइक में कैसेट के माध्यम से कम आवाज में राम धुन बज रहा था। दरोगा का कहना है कि सरकार का आदेश है राम धुन नहीं बजेगा। माहौल बिगड़ेगा। झारखंड सरकार के इस असंवैधानिक कार्य का हम पुरजोर विरोध करते हैं। झारखंड सरकार की बाबरी नीति और औरंगजेब की सोच हम सभी नहीं चलने देंगे। आगे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन होगा सरकार सावधान हो जाए। ज्ञात हो कि देवेंद्र सिंह भाजपा में जमशेदपुर महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष व पिछले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा पश्चिम के प्रत्याशी रहे थे।
सम्बंधित समाचार
अपने नए प्रोजेक्ट के लिए राजश्री प्रोडक्शन ने ‘न्यूकमर्स इनिशिएटिव’ के साथ हाथ मिलाया
जमशेदपुर के सभी अखाड़ा समितियों की 200 से भी अधिक अखाड़ा जिसमें शामिल थे एक बैठक ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह अखाड़ा समिति के संरक्षक अभय सिंह के नेतृत्व में हुई
भाजपा स्थापना दिवस पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अपने एग्रिको आवास पर लगाया भाजपा का ध्वज, बागुनहातु में विभिन्न कार्यक्रम में हुए हुए शामिल, दीवार लेखन और चुनाव चिन्ह कमल पुष्प का किया पेंटिंग