झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जमशेदपुर:हाेटल ग्रीन पार्क पर एक लाख, संकटा सिंह पंप पर 43312 रुपए होल्डिंग टैक्स बकाया

जुगसलाई नगर परिषद के ईओ जेपी यादव ने गुरुवार काे होल्डिंग टैक्स काे लेकर बैठक की, जिसमें हैवी होल्डिंग टैक्स बकाएदारों पर कार्रवाई काे लेकर विचार हुआ। 15000 रुपए से अधिक बकाया रखने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का आदेश दिया।

कहा- जुगसलाई में अभी तक 42 डिफॉल्टर को चिन्हित कर नोटिस भेजा है। इनकाे नगरपालिका अधिनियम 2011 के तहत कानूनी कार्रवाई करने का नाेटिस भेजा गया है। 10 दिनाें में होल्डिंग टैक्स बकाया भुगतान नहीं किया ताे डिफॉल्टर्स की अचल संपत्ति को सील कर बैंक खाता से बकाया टैक्स की राशि काटने की कार्रवाई की जाएगी।

ये हैं जुगसलाई के बड़े डिफॉल्टर

1. कुलवंत सिंह (होटल ग्रीन पार्क)
बकाया राशि : 148044 रु
2. 
आनंद कु. उपाध्याय, स्टेशन रोड
बकाया राशि : 100833 रु
3.
 जयकिशन सारस्वत (होटल राजस्थान)
बकाया राशि : 83028 रु
4.
 जितेंद्र दीप झा (देवराज झा कॉम्प्लेक्स)
बकाया राशि : 58320 रु
5.
उर्मिला देवी, स्टेशन मेन रोड
बकाया राशि : 53580 रु
6.
मो. जावेद इकबाल, महतोपारा रोड
बकाया राशि : 52992 रु
7.
अनिल कु. अग्रवाल, धर्मशाला रोड
बकाया राशि : 49752 रु
8.
वासुदेव महतो, डीबी रोड
बकाया राशि : 46260 रु
9.
मो. उबेद, मो. सुबेद (नसीम मैरिज हॉल)
बकाया राशि : 44004 रु
10.
संकटा सिंह पेट्रोल पंप, स्टेशन रोड
बकाया राशि : 43312 रु