झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जिला स्तरीय एक दिवसीय जन्म मृत्यु निबंधन कार्य (,सीआरएस) से संबंधित प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला एवं समीक्षात्मक बैठक का आयोजन जमशेदपुर अधिूसचित क्षेत्र समिति साकची के सभागार में किया गया

जिला स्तरीय एक दिवसीय जन्म मृत्यु निबंधन कार्य (,सीआरएस) से संबंधित प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला एवं समीक्षात्मक बैठक का आयोजन जमशेदपुर अधिूसचित क्षेत्र समिति साकची के सभागार में किया गया।  पर्णलेखा दास गुप्ता, उप निदेशक जनगणना कार्य निदेशालय झारखण्ड रांची,  दिलीप कुमार, अन्वेषक, जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड, रांची श्री सुकुल उरांव, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी-सह-अपर जिला रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर,  रमेश प्रसाद, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी,  विनीता मिंज, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी, सभी प्रखण्ड के पांच-पांच पंचायतों के पंचायत सचिव, एमजीएम मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल/सदर अस्पताल/अनुमण्डल अस्पताल, घाटशिला, सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र/शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मानगो एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति/मानगो नगर निगम/चाकुलिया नगर पंचायत/जुगसलाई नगर परिषद के निबंधन कार्य से जुड़े सहायक आदि उपस्थित हुए।

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी  सुकुल उरांव द्वारा बताया गया कि जन्म-मृत्यु निबंधन शत-प्रतिशत करना अनिवार्य है। साथ ही जन्म-मृत्यु निबंधन में हो रहे समस्याओं को दूर करने की जानकारियों के अलावा जन्म-मृत्यु अधिनियम 1969 के विभिन्न धाराओं तथा झारखण्ड जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण नियमावली, 2009 अधिसूचना का विस्तृत जानकारी दिया गया। सभी रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) को जन्म एवं मृत्यु रजिस्टर में बनाने का निर्देश दिया गया, जिसमें प्रत्येक जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र की इन्ट्री करना सुनिश्चित करेंगे। श्री उरांव के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के लाभ के बारे में भी बताया गया मृत्यु की घटनाओं में दस्तावेज में मुख्य रूप से MCCD का प्रपत्र-4 एवं 4 क भरते हुए CRS Portal पर करने का सभी रजिस्ट्रार को निर्देशित किया।
पर्णलेखा दास गुप्ता, उप निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड, रांची द्वारा जन्म-मृत्यु निबंधन कार्य में सभी रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु), पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को पावर प्वांइट पर विस्तृत जानकारी दी। उनके द्वारा एक-एक कर सभी पंचायत सचिव/सदर अस्पताल, एम0जी0एम0 मेडिकल काॅलेज/अनुमण्डल अस्पताल, घाटशिला/सामु0स्वा0के0/प्रा0स्वा0के0/जमशेदपुर अ0क्षे0स0/मानगो नगर निगम/चाकुलिया नगर पंचायत/शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मानगो के सहायक से अपने-अपने निबंधन इकाई की समीक्षा की एवं उन सभी को ससमय निबंधन कार्य करने एवं विलंबित जन्म एवं मृत्यु की घटनाओं का निबंधन का एवं मृत-जन्म की घटनाओं को आॅनलाईन निबंधन करने का निर्देश दिया । उनके द्वारा MCCD का प्रपत्र-4 (अस्पताल में होने वाले घटनाओं) एवं 4 क (घर पर होने वाले घटनाओं) का प्रपत्र अनिवार्य रूप से संधारित करने को कहा एवं श्री दिलीप कुमार, अन्वेषक, जनगणना कार्य निदेशालय, झारखण्ड, रांची द्वारा आनलाईन जन्म-मृत्यु निबंधन का कार्य CRS Portal पर किस प्रकार की जानी है, उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी।
रमेश प्रसाद, सहायक सांख्यिकी पदाधिकारी द्वारा सी0आर0एस0 साॅफ्टवेयर का आनलाईन विस्तार पूर्वक प्रपत्र-1 (जीवित जन्म रिपोर्ट) प्रपत्र-2 (मृत्यु रिपोर्ट) एवं प्रपत्र-3 (मृत-जन्म रिपोर्ट) को भरने की पूरी प्रक्रिया बतायी गयी तथा उनके द्वारा बताया गया कि पूर्व में निर्गत जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र को आनलाईन करने का तरीका सभी रजिस्ट्रारों एवं आपरेटरों को बताया गया।

प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला में जिला सांख्यिकी कार्यालय के  अशीम कुमार टिरू,  ऋचा प्रसाद,  राहुल कुमार सिन्हा, एवं  शंकर नामता आदि मौजूद रहे।*======================****