झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जिला प्रशासन: तिरंगा झंडे को मास्क के रूप में नहीं करें उपयोग व ‘एंबुलेंस कोषांग’ का गठन

जिला प्रशासन की अपील- तिरंगा झंडे(तिरंगा रंग) को मास्क के रूप में नहीं करें उपयोग व प्लास्टिक के बने राष्ट्रध्वज का भी इस्तेमाल नहीं करने की अपील, पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभायें जिलेवासी

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा जिलेवासियों से अपील किया गया है कि प्लास्टिक के बने राष्ट्रध्वज का प्रयोग न करें। फ्लैग कोड ऑफ इंडिया 2002 यानि झंडे से जुडे़ नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करना अनिवार्य है। साथ ही आम जनता से अपील है कि कोविड-19 के मद्देनजर मास्क का उपयोग अवश्य करें लेकिन तिरंगा झंडे(तिरंगा रंग) को मास्क के रूप में इस्तेमाल नहीं करें। यह महत्वपूर्ण है कि हम राष्ट्रध्वज का पूर्ण सम्मान करें एवं फ्लैग कोड के नियमों का अनुपालन हो।

‘एंबुलेंस कोषांग’ का गठन

उपायुक्त सूरज कुमार के निर्देशानुसार कोविड-19 के संक्रमण से लोगों की सुरक्षा एवं बचाव तथा समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ‘एंबुलेंस कोषांग’ का गठन किया गया है। गठित सेल IDSP कार्यालय, जमशेदपुर के साथ आपस में समन्वय स्थापित कर आवश्यकतानुसार एंबुलेंस की व्यवस्था कर संक्रमित मरीजों के परिवहन हेतु आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

यह कोषांग बंदोबस्त कार्यालय, जमशेदपुर में संचालित किया जा रहा है। कोषांग के उचित संचालानार्थ निम्न प्रकार से पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है-

1. श्री दिनेश रंजन, जिला परिवहन पदाधिकारी
2. श्री प्रशांत कुमार, परीक्ष्यमान उप समाहर्ता
3. मो. आफताब आलम, 7739100506
4. श्री संतोष कुमार, 7004432473
5. श्री दया सागर मिंज, सहा. अभि. ल.वि.प्र.सं-8 जम. 8102586956
6. श्री इंजरस कमल बाड़ा, सहा. अभि. ल.वि.प्र.सं-8 जम. 9334354549

About Post Author