झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन दिबेश राज के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम गोलमुरी गोलचक्कर पर संध्या छः बजे रविवार को आयोजित किया गया

जमशेदपुर गोलमुरी : जिला कांग्रेस ओबीसी विभाग के चेयरमैन दिबेश राज के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कार्यक्रम गोलमुरी गोलचक्कर पर संध्या छः बजे रविवार को आयोजित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन दिबेश राज ने कहा कि नरेंद्र मोदी लोकतंत्र को हिटलर हिटलरशाही चला कर नेस्तनाबूद करने पर उतारू हो गए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गाँधी जब जब महंगाई, बेरोजगारी, अडानी मोदी साठ-गाँठ की बात करते हैं, तो मुहँ छिपाकर भाग जाते हैं। जब लोकसभा में राहुल गाँधी चर्चा करते हैं, तो माईक बंद करा देते है। अब जबरन केश कराकर जेल भेजना चाहते हैं लोकसभा से सदस्यता निरस्त करा दी गई है। इससे जाहिर हो गया है कि विपक्षी नेता का लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। आज ओबीसी विभाग लोकतंत्र की रक्षार्थ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन और आक्रोश व्यक्त कर रही है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतयात्री अमरजीत नाथ मिश्र, राज किशोर प्रसाद, राजेश चौधरी, अतुल गुप्ता, रानी राव, बंटी सिंह राजपूत, अजय मंडल, संजय झा संत, प्रमोद मिश्र, आशीष ठाकुर, नलनी सिन्हा, राजनारायण यादव, सविता राय, संजय घोष, सुनील प्रसाद, रंजीत झा, संजय तिवारी, हरिहर प्रसाद, दुर्गा प्रसाद सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।