झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव रईस रिजवी छब्बन ने सिंहभूम पूर्वी जिला उपायुक्त से ठंड को देखते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र, जुगसलाई नगर परिषद, मानगो नगर निगम और पंचायत क्षेत्रों में अलाव जलाने की मांग की

जमशेदपुर- झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग प्रदेश सचिव रईस रिजवी छब्बन ने सिंहभूम पूर्वी जिला उपायुक्त से ठंड को देखते हुए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र, जुगसलाई नगर परिषद, मानगो नगर निगम और पंचायत क्षेत्रों में अलाव जलाने की मांग की है श्री छब्बन ने कहा कि प्रशासन को ध्यान देना होगा कि ठंडा अपना रुप अख्तियार करे उससे पहले प्रशासन की ओर से जगह जगह अलाव जलाने की व्यवस्था कर लेनी चाहिए जिससे गरीबों को ठंड से बचाया जा सकता है