झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डेय का आगमन जमशेदपुर में आठ अप्रैल को सुबह दस बजे से “जय भारत सत्याग्रह यात्रा” के तहत हो रहा है- आनन्द बिहारी दूबे

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी अविनाश पाण्डेय का आगमन जमशेदपुर में आठ अप्रैल को सुबह दस बजे से “जय भारत सत्याग्रह यात्रा” के तहत हो रहा है।
कार्यक्रम का आयोजन टाऊन हाॅल सिदगोड़ा में आयोजित होगा। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सीएलपी लीडर आलमगीर आलम, कार्यकारीअध्यक्ष गीता कोड़ा, मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री डाॅ रामेश्वर उराॅव, मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष बन्धु तिर्की पूर्व मंत्री, जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, राकेश्वर पाण्डेय प्रदेश अध्यक्ष इंटक, प्रदेश चेयरमैन आदिवासी कांग्रेस जसाई मार्डी सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को आमंत्रित किया गया है।
जिसमें पूर्वी सिंहभूम के 18 प्रखण्ड, 46 मण्डल, 231 पंचायत, बुथ और ग्राम स्तर तक के कांग्रेस कार्यकर्तागण शामिल होंगे। जिला कमिटी के द्वारा जिला में निवास करने वाले सभी प्रदेश पदाधिकारी, सभी अग्रणी संगठन, प्रकोष्ठ, विभाग एवं मंच-मोर्चा के पदाधिकारी एवं सदस्यों को आमंत्रित की गई है। प्रदेश प्रभारी अविनाश पाण्डेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं अतिथियों के स्वागत में शहर में तोरण द्वार, बैनर, पोस्टर एवं चौक चौराहे को सजाया जा रहा है। स्वागत में नेतागण चौक चौराहों पर तैनात रहेंगे। प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष के आगमन और संबोधन से आगे की रणनीति तय होगी।
संवाददाता सम्मेलन में एआईसीसी सदस्य रामाश्रय प्रसाद, सुबोध सिंह सरदार, प्रदेश सचिव सामंता कुमार, के के शुक्ल, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, दिबेश राज, अतुल गुप्ता, अजय मिश्र, सीताराम चौधरी, ज्योति मिश्र, सुदर्शन तिवारी, सन्नी सिंह शामिल रहे।