झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड में शराब सस्ती होने का है अनुमान जल्द आयेगा नया रेट

झारखंड में शराब सस्ती होने का है अनुमान जल्द आयेगा नया रेट

रांची: झारखंड में शराब सस्ती होगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शराब पर लगायी गयी स्पेशल एक्साइज ड्यूटी या कोरोना सेस हटाने के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान कर दी है. उत्पाद विभाग द्वारा शराब पर दस प्रतिशत की दर से कोरोना सेस वसूला जा रहा था. इसके हटने से शराब की मौजूदा कीमत में लगभग पांच प्रतिशत की गिरावट आ जायेगी. अगले दो या तीन दिनों में विभाग द्वारा शराब की नयी अधिकतम बिक्री दर (एमआरपी) जारी कर दी जायेगी

*चाईबासा में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़ मुठभेड़ में एक जवान को लगी गोली, घायल जवान को हेलीकॉप्टर से लाया गया रांची*

*ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह के आप्त सचिव, पूर्वी सिंहभूम राजीव गांधी पंचायती राज संगठन जिला संयोजक सह बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत उप मुखिया सुनील गुप्ता का सड़क दुर्घटना में बाएं हाथ की कलाई टूटने की जानकारी प्राप्त होते ही पोटका विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मेनका सरदार अपने पदाधिकारियों के साथ बागबेड़ा कॉलोनी स्थित सुनील गुप्ता के आवास पर पहुंची पूर्व विधायिका मेनका सरदार के साथ भाजपा अनुसूचित जनजाति महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दुखनी माई सरदार भी उपस्थित थी। इस दौरान सर्वप्रथम पूर्व विधायिका मेनका सरदार श्री गुप्ता को बुके देकर जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए पूर्व की भांति सामाजिक कार्य में हिस्सा लेने की बात कहीं है। उन्होंने श्री गुप्ता से विस्तृत रूप से सड़क दुर्घटना में घायल होने की जानकारी हासिल कर अपना पूर्ण समर्थन और सहयोग देने की भी आश्वासन दी है। उन्होंने इस दुःख की घड़ी में अपना एवं सारे पदाधिकारीगण का साथ देने का भी आश्वासन दी हैं। इस मौके पर पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा अनुसूचित जनजाति जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष दुखनीमाई सरदार, बागबेड़ा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, मीडिया प्रभारी श्रवण मिश्रा, कार्यकारिणी समिति के पदाधिकारीगण मुकेश सिंह, नीरज सिंह, अनिल गोस्वामी आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे।
वहीं दूसरी तरफ बागबेड़ा कॉलोनी निवासी अजय कुमार, राजकुमार सिंह भी बुके देकर श्री गुप्ता को जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। शहर के हर राजनीतिक दल के पदाधिकारीगण, जिला पार्षद, मुखिया, उप मुखिया, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता से जुड़े लोग लगातार श्री गुप्ता के आवास पर जाकर फल फूल प्रदान कर जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना भी कर रहे हैं *

*मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर टूटने से आयी आपदा पर दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी को सुरक्षित रखने की कामना की है *

*झारखण्ड में 119070 पोजिटिव केस, 431 सक्रिय केस, 117508 ठीक, 1078 मौतें हुई*