रांची: झारखण्ड राज्य में सोमवार तक कुल 3077 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। पुलिस प्रवक्ता सुमन गुप्ता ने सोमवार को बताया कि संक्रमित पुलिसकर्मियों में पुलिस अधीक्षक-01, अपर पुलिस अधीक्षक-01 पुलिस उपाधीक्षक- 13, पुलिस निरीक्षक स्तर के- 35 पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के- 186 पदाधिकारी, उच्च वर्गीय लिपिक स्तर के 4 पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक के स्तर के- 272 पदाधिकारी, आशुसअनि- 07, हवलदार- 211, आरक्षी/चालक- 2218, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी- 73 एवं गृहरक्षक-49 संक्रमित हुये हैं।
वर्तमान में कोविड-19 से राज्य के कुल 1145 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी संक्रमित हैं। तथा 1925 पुलिस पदाधिकारी व कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं।
अभी तक पूरे झारखण्ड राज्य में कुल 07 पुलिसकर्मियों की मृत्यु हुई है।
सम्बंधित समाचार
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संदीप मुरारका ने लिखा बिहार सरकार के मुख्यमंत्री को पत्र
भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने जानकारी दी है कि श्री विश्वकर्मा मंदिर पहाड़गंज नई दिल्ली में श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हवन किया गया
जनता के साथ हमेशा खड़े रहे जगरनाथ महतो, हक के लिए टाइगर की तरह किया संघर्ष