रांची: विश्वसनीय सूत्रों से ये जानकारी मिली है कि झारखंड में कांग्रेस के विधायक कांग्रेसी मंत्रियों से नाराज हैं। सांसद धीरज साहू की अगुवाई में तीन विधायक दिल्ली गये थे। अहमद पटेल और संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल से मुलाकात की। उन्होंने उनसे कहा कि हमारी नहीं सुनी जा रही है. संगठन में एक व्यक्ति एक पद लागू हो।
O
दिल्ली गये विधायकों ने केंद्रीय नेतृत्व से समय रहते मामले को सुलझाने की अपील की। विधायकों ने कहा कि जब अपने ही नहीं सुनते तो हम जनता की बातों को कैसे सुलझाएं। आपको बता दें कि कांग्रेस के 09 विधायक संगठन से नाराज चल रहे हैं। उनका माना है की मंत्री पद सही तरीके से नही बाटा गया है। जो काबिल थे उनको दरकिनार कर नकारो को झारखंड मे मंत्री नियुक्त कर दिया गया है।
सम्बंधित समाचार
रामगढ़ आश्रम हाता का वार्षिक महायज्ञ अनुष्ठान सह पांच दिवसीय अखंड हरिनाम संकीर्तन 5 फरवरी 2023 से
प्यार, सम्मान और चरित्र बाजार में नहीं मिलता है- सुनील कुमार दे
माताजी आश्रम में भगवान रामकृष्ण परमहंस देव की 187 वीं जयंती सह आश्रम का 85 वां वार्षिक उत्सव 26 फरवरी से