झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो 53 साल की उम्र में फिर से पढ़ाई शुरू करेंगे। उन्होंने सोमवार को बोकारो के नावाडीह के देवी महतो इंटर कॉलेज की ग्यारहवीं क्लास में दाखिला लिया है। 1995 में मैट्रिक करने के बाद उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी।
कॉलेज के प्राचार्य दिनेश प्रसाद वर्णवाल ने खुद शिक्षा मंत्री का आर्ट्स संकाय में रजिस्ट्रेशन किया। कॉलेज के कार्यालय कक्ष में जाकर मंत्री महतो ने नामांकन फॉर्म भरा और 1100 रुपये शुल्क के साथ उसे जमा करवाया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि वह सारा काम देखते हुए सब कुछ करेंगे। ‘क्लास भी करेंगे और मंत्रालय भी संभालेंगे। घर में खेती बाड़ी का काम भी करेंगे, ताकि मेरे काम को देखकर अन्य लोग भी प्रेरित हों।
सम्बंधित समाचार
ऐतिहासिक होगा सरायकेला-खरसावां जिला में जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम शामिल होंगे कांग्रेस प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य के कई मंत्रीगण
पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष संदीप मुरारका ने लिखा बिहार सरकार के मुख्यमंत्री को पत्र
भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने जानकारी दी है कि श्री विश्वकर्मा मंदिर पहाड़गंज नई दिल्ली में श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हवन किया गया