झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने शोक प्रकट किया

जमशेदपुर – झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने शोक प्रकट किया. सुबोध श्रीवास्तव ने कहा की वे एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे. कोरोना से संक्रमित होने के बाद उन्होंने एक लंबी लड़ाई लड़ी. अंततः चेन्नई में इलाजरत शिक्षा मंत्री जगरनाथ दा का आज निधन हो गया है. उनके निधन की खबर सुनकर आज पूरा झारखंड राज्य शोक में डूबा हुआ है. उनकी मृत्यु एक अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपायी निकट भविष्य में संभव नहीं है. भाजमो जमशेदपुर महानगर की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है.