

जमशेदपुर । तामुलिया स्थित ब्रह्मानंद नरायाणा अस्पताल के तीन डॉक्टर सहित एक दर्जन नर्स व स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसे देखते हुए अस्पताल में नए मरीजों को भर्ती बंद कर दी गई है। साथ ही पूर्व से भर्ती मरीजों को छुट्टी नहीं दी जा रही है। गुरुवार तक संभवत: सभी मरीजों की छुट्टी कर दी जाएगी। फिलहाल अस्पताल में लगभग 100 मरीज भर्ती हैं।


अगले दो दिन के लिए अस्पताल को सैनिटाइज कर पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। साथ ही, पॉजिटिव डॉक्टर, नर्स व कर्मचारियों के संपर्क में आए लोगों को भी ट्रेस कर उनका नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा। संभवत: रविवार तक अस्पताल बंद रहेगा। लगभग 200 बेड के इस अस्पताल को बंद होने से मरीजों की परेशानी बढ़ जाएगी। ब्रह्मानंद के फैसलिटी डायरेक्टर टी. घोष ने बताया कि फिलहाल भर्ती मरीजों को छुट्टी दी जा रही है। उसके बाद कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आए डॉक्टर व कर्मचारियों का भी कोरोना जांच कराई जाएगी।





सम्बंधित समाचार
गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के सभा हाल में देविका सिंह को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस( इंटक )के नेशनल प्रेसिडेंट बनने पर झारखण्ड इंटक के अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल एवं पूरी टीम के सदस्यों ने स्वागत किया
नशा मुक्त मानगो के लिए भाजपा नेता विकास सिंह मिले वरीय पुलिस अधीक्षक से
श्रावण माह के तीसरी सोमवारी के जलाभिषेक यात्रा की सफलता को लेकर सूर्य मंदिर समिति ने की तैयारियों की समीक्षा बैठक