झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अजाय कुमार,लखीसराय। शत प्रतिशत वोटर लिस्ट बनाने को लेकर जिला समाहरणालय से डीएम संजय कुमार नी मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार को संपन्न कराने व मतदाता जागरूकता अभियान के तहत लखीसराय मुख्यालय से जागरूकता रथ रवाना किया गया।
मतदाता जागरूकता अभियान रथ को रवाना करते डीएम संजय कुमार सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के चुनावी पर्व को सफल बनाना सामूहिक जिम्मेवारी है। प्रत्येक मतदाता का मत अमूल्य है। एक वोट से हार-जीत का फैसला हो जाता है। लोकतंत्र की महता बताते कहा कि मतदाता ही लोकतंत्र का भविष्य तय करते हैं। देश के नागरिकों का यह कर्तव्य है कि सभी लोग इस चुनावी महापर्व में हिस्सा लें। स्वच्छ और स्वस्थ लोकतंत्र निर्माण में सहभागी बनें। बताया कि जागरूकता के अभाव में चुनाव प्रतिशत काफी कम होता है। चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत मिलती है। जिसके कारण कभी-कभी अयोग्य प्रतिनिधि का चुनाव हो जाता है। जिसका दुष्परिणाम क्षेत्र, प्रदेश व देश को झेलना पड़ता है। जागरूकता के अभाव में लोग वोट देने के अधिकार का महत्व नहीं समझते। लोग अपने कीमती वोट की महता को समझते उत्साह के साथ वोट कर इस चुनावी महापर्व को सफल बनाएं। इस दौरान पोस्टर-बैनरों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया। बीडीओ श्री कुमार ने बताया कि उक्त जागरूता प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को मतदान के प्रति जागरूक करेगा। मौके पर मौजूद लोगों ने युवा शक्ति के हैं तीन काम, शिक्षा, सेवा और मतदान, आपका मतदान लोकतंत्र की जान, सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो, लोकतंत्र का भाग्य विधाता, होगा जागरूक मतदाता, करे जो राष्ट्र का उत्थान, करें उसी को मतदान, लोकतंत्र का यह आधार, वोट ना हो कोई बेकार, ना नशे से, न नोट से, किस्मत बदलेगी वोट से समेत अन्य नारे लगाए।
इस मौके पर डीपीआरओ ब्रजेश विकल सहित सभी पदाधिकारी मौजूद थे