झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

हिंदुस्तान हमारा है जान से प्यारा तिरंगा हमारा है प्राण से प्यारा देश भक्ति गीत से झूम उठे भारत वीर पूर्व सैनिकों ने गणतंत्र दिवस पर ‘भारत वीर ‘ वीडियो एल्बम का किया लोकार्पण 

हिंदुस्तान हमारा है जान से प्यारा तिरंगा हमारा है प्राण से प्यारा देश भक्ति गीत से झूम उठे भारत वीर पूर्व सैनिकों ने गणतंत्र दिवस पर ‘भारत वीर ‘ वीडियो एल्बम का किया लोकार्पण

झारखंड-बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने दी है आवाज,

“भारत वीर ” में दिखेगा झारखंड के
कलाकारों का जलवा

जमशेदपुर : आखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से मंगलवार को गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में देश भक्ति वीडियो एलबम ‘भारत वीर का लोकार्पण किया गया| इस अवसर पर परिषद के पूर्व प्रदेश महा मंत्री सुशील कुमार सिंह और परिषद के पदाधिकारियों ने किया| वीडियो एलबम का निर्माण शहर के कलाकारों ने मिलकर बनाया है| वीडियो के गीत झारखंड बिहार के चर्चित गायक अजीत अमन ने गाया है| वहीं इसके निर्माता घाटशिला में पले बढे बंगलौर के नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव ने किया है| वहीं वीडियो एल्बम में अभिनय झारखंड के मूल आदिवासी कलाकारों ने भूमिका निभाई है| अभिनय के साथ कोरियोग्राफी भी कलाकारों ने किया है| वीडियो एल्बम में विशेष रूप से आदिवासी मूल की छात्राओ ने भी अभिनय किया है| देश भक्ति इस एलबम के गीत और संगीत करणप्रिय हैं| एक सप्ताह पहले ‘भारत वीर’ का पोस्टर जारी किया गया था| गायकअजीत अमन ने बताया कि इस वीडियो एलबम में समाज के हर वर्ग के कलाकारों ने भूमिका निभाई है| इसके निर्देशक मनोज पांडे वहीं इसके गीत अमित तिवारी ने लिखा है| वहीं एडिटिंग शहर के उदय लाल ने किया है| डीओपी गौतम लोहार, रोहित ने किया है| वहीं इसमें शहर के शिक्षक आलोक राज सिंह, आलोक कुमार ने विशेष रूप से सहयोग किया है| वीडियो की शूटिंग शहर से सटे गांव की खूबसूरत लोकेशन पर की गई| घोड़ा बाँधा, धन चतानी, टेल्को के पहाड़ी पर की गई है| वीडियो एल्बम लॉन्च के मौके पर परिषद के सर्जेंट अशोक श्रीवास्तव, सिपाही सतनाम सिंह, राजू रंजन, जितेंद्र कुमार सिंह उपस्थित थे| वहीं कलाकारों में गायक अजीत अमन, मनोज पांडे, सुपर बब्लू, आलोक कुमार, रवि लामाय, अनादी तंतुबाई, रमेश, मनोहर, रमेश, अरमान, उदय लाल, सुदर्शन, सोनू, बब्लू आदि उपथित थे|

– गलवान घाटी के शहीद गणेश हाँसदा का दिखेगा शहादत

गायक अजीत अमन ने बताया की भारत वीर वीडियो एल्बम में झारखंड के लाल शहीद गणेश हांसदा की शहादत भी देखने को मिलेगी| जिसमें सैनिकों द्वारा उन्हें सलामी देते दिखाया गया है
आईटी इंजीनियर ने झारखंड के कलाकारों को हमेशा सहयोग करने की कही बात

गायक अजीत अमन ने बताया कि इस एलबम का निर्माण जमशेदपुर में पले बढ़े बैंगलुरू के नेहिश सॉफ्टवेयर सोल्यूशन के चेयरमैन अवनीश श्रीवास्तव ने किया है। अवनीश श्रीवास्तव ने कहा की झारखंड के कलाकारों में काफी प्रतिभा है| यहाँ के कलाकार ईमानदार होने के साथ प्रतिभावान भी है| अवनीश श्रीवास्तव ने बताया की देश और समाज के क्षेत्र में काम करने वाले कलाकारों को हमेशा मदद करते रहेंगें। विशेष रूप से झारखंड के कलाकारों के सहयोग के लिए हमेशा सहयोग करते रहे हैं
एलबम को तैयार करने वाली टीम

निर्माता – अवनीश श्रीवास्तव
गायक- अजीत अमन,
कोरियोग्राफर- बब्लू भगवान बायपोई (सुपर बब्लू)
निर्देशक- मनोज पांडे
गीत -अमित तिवारी
एक्टर रवि लमाय, आनदी तंतुबाई, रमेश लोहार, मनोहर आनंद तंतुबाई, बब्लू सोनू, अलीशा बंकिरा, श्रुति सामद, विनीता बायपोई, नीति तिरिया, अरमान शामिल है|