गुरु नानक विद्यालय में तिरंगा फहराया गया
जमशेदपुर। गुरु नानक उच्च विद्यालय साकची में प्रधान सरदार निशान सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया इस मौके पर स्कूल की एनसीसी यूनिट और अजीत, जुझार, जोरावर एवं फतेह हाउस बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया और तिरंगे को सलामी दी।
उच्च विद्यालय एवं मध्य विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी तथा इस मौके पर मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य सरदार संतोष सिंह ने, “देहि शिवा वर मोहे” का गायन किया.
इस मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के महासचिव सरदार परमजीत सिंह काले, उच्च विद्यालय के सचिव सरदार सुखवेंदर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष कृतजीत सिंह रॉकी, हेडमास्टर कुलबिंदर सिंह ने विचार रखे।
सरदार सुरजीत सिंह, सरदार जोगिंदर सिंह जोगी, सरदार जसपाल सिंह, सरदार अवतार सिंह, सरदार सतनाम सिंह घुम्मन, बीबी गुरमीत कौर, हरविंदर सिंह, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं अभिभावक उपस्थित थे।
सम्बंधित समाचार
प्रखण्डवार संगठन प्रभारी के पद पर नियुक्त किए गए जिला पदाधिकारी : आनन्द बिहारी दुबे
लाख टके का सवाल, झारखंड की भागीदारी रहेगी या नहीं झारखंड का प्रतिनिधित्व काटने पर अड़ा बिहार सिख प्रतिनिधि बोर्ड
मणिपुर हिंसा रोकने को राष्ट्रपति से गुहार _युनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस ने सात सूत्री मांग पत्र भेजा