झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गुमला में राज्य सरकार द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश रैली

गुमला में राज्य सरकार द्वारा हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश रैली

गुमला-भाजपा जिला कमेटी गुमला द्वारा आज गुमला में राज्य सरकार और गुमला में हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली गई। जिसमें पूर्व सीएम सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद सुदर्शन भगत, प्रदेश भाजपा नेता प्रवीण सिंह, विनय लाल, जिप अध्यक्ष किरण माला, पूर्व विधायक कमलेश उरांव, शिव शंकर उरांव सहित भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए
इस मौके पर जिला अध्यक्ष अनूप चंद अधिकारी ने बताया कि पालकोट रोड स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल के सामने मैदान से निकम्मी हेमंत सरकार के विरुद्ध आक्रोश रैली में भाजपा नेताओं का जुटान हुआ। इसके लिए जहां पर जिला अध्यक्ष अनूप अधिकारी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में असीमित खनिजों के भंडार को लूटने का काम किया गया। जंगल हो या बालू वर्तमान झारखंड की हेमंत सरकार में लूट मची है। केवल दोहन हो रहा। यहां की जनता को केवल ठगने का काम किया जा रहा है।
इस दौरान जिले के सभी पूर्व और वर्तमान जनप्रतिनिधि, सांसद, विधायक के जिला परिषद, सदस्य मुखिया, वार्ड पार्षद सहित अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।