झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

“गर्व” जमशेदपुर व जुगसलाई के नगर निकायों को मिलेगा स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार

जमशेदपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 हेतु पुरस्कार वितरण समारोह इस वर्ष 20 अगस्त को ऑनलाइन किया जा रहा है। इस पुरस्कार समारोह में पूर्वी सिंहभूम के दो नगर निकायों जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति एवं जुगसलाई नगर परिषद को भी प्रधानमंत्री के द्वारा पुरस्कार दिया जाएगा। यद्यपि अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि यह अवार्ड किस श्रेणी में दिए जाएंगे। ऑनलाइन पुरस्कार समारोह में उपायुक्त  सूरज कुमार, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी  कृष्ण कुमार, जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी  जे पी यादव, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के नगर प्रबंधक और स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 एवं स्वच्छ भारत मिशन के नोडल पदाधिकारी  संदीप कुमार एवं जुस्को के एमडी  धनंजय पांडे शामिल होंगे। इस पुरस्कार समारोह को वेबकास्ट के द्वारा निम्न लिंक पर देखा जा सकता है http://webcast.gov.in/mohua

यह पुरस्कार वितरण समारोह यूट्यूब पर भी लाइव देखा जा सकता है।
http://rb.gy/vh0vdk
झारखंड से मात्र चार नगर निकायों को इस अवसर पर पुरस्कृत किया जा रहा है। पूर्वी सिंहभूम के दो नगर निकायों का चयन जिले के लिए गर्व की बात है।