झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

घूम रहा है बेकाबू सांढ़ कई लोगों को पटका  दो की मौत  मचा हड़कंप

घूम रहा है बेकाबू सांढ़ कई लोगों को पटका  दो की मौत  मचा हड़कंप

जमशेदपुर: पूरा शहर और आसपास का क्षेत्र तीन मार्च के जश्न में डूबा हुआ है। चारों ओर सजा सजावट जारी है। इसी बीच एक हड़कंप मचा देने वाली खबर शहर से आ रही है जहां साकची थाना क्षेत्र में एक बेकाबू सांढ ने आतंक मचा रखा है।जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। आज सुबह अचानक सांढ के द्वारा कई लोगों पर हमला करने की खबर आ रही है। इस हमले में दो व्यक्तियों की मौत से अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। लोग भागदौड़ मचा रहे हैं।
इस बात की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने शव को घेर रखा है। इस घटना में एक व्यापारी अशोक अग्रवाल नामक व्यक्ति की मौत की खबर है जबकि दूसरे की पहचान नहीं हो पाई है।
बताया जा रहा है कि अगले सुबह साकची शीतला मंदिर के पास सांढ रास्ते में चल रहे  लोगों पर प्रहार करना शुरू कर दिया इसी बीच उसने दो लोगों को पटक कर मार डाला