झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

घाटशिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सेमिनार 28 को वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एन के सेठी होंगे शामिल 

घाटशिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सेमिनार 28 को वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एन के सेठी होंगे शामिल

घाटशिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर 28 फरवरी को दिन के 11:30 बजे से सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर, जादूगोड़ा के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर एन के सेठी मुख्य अतिथि के रुप में भाग लेंगे। डॉ सेठी विज्ञान के क्षेत्र में रेडिएशन एंड हेल्थ फिजिक्स के विशेषज्ञ माने जाते हैं। इनकी 50 से अधिक रिसर्च पेपर इंटरनेशनल जर्नल में प्रकाशित हैं। यह युवा वैज्ञानिक अवार्ड से भी सम्मानित हो चुके हैं। इनकी 200 से अधिक विज्ञान पर वार्ता ऑल इंडिया रेडियो में प्रसारित हो चुका है।

इस आयोजन के संबंध में प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने बताया कि विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रति आकर्षित और प्रेरित करने तथा आमजनों को विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर महाविद्यालय में सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस आयोजन की बृहद तैयारी में विज्ञान विषय के प्राध्यापक डॉ पी के गुप्ता, प्रो एन आर महतो, प्रो मोहम्मद सज्जाद, प्रो अर्चना सुरीन, डॉ संजेश तिवारी, डा कन्हाई बारिक मुख्य रूप से लगे हैं।
प्राचार्य डा चौधरी ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस प्रसिद्ध भारतीय वैज्ञानिक और नोबेल पुरस्कार विजेता डा सी ल रमन के मशहूर खोज ‘रमन प्रभाव’ के खोज दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस खोज से न सिर्फ इस बात का पता चला कि समुद्र का पानी नीले रंग का क्यों होता है, अपितु यह भी पता चला कि जब भी कोई लाइट किसी पारदर्शी माध्यम से होकर गुजरती है तो उसके नेचर और बर्ताव में बदलाव आ जाता है। यह खोज वैज्ञानिक सी वी रमन ने 28 फरवरी 1928 को की थीं। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पूरे देश में 1987 से मनाया जाता है। यह 37 वां राष्ट्रीय विज्ञान दिवस है।