झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

गढ़वा झामुमो ने मनाया जश्न निकाली रैली जमकर हुई आतिशबाजी खूब उड़े अबीर-गुलाल बांटी मिठाईयां

गढ़वा झामुमो ने मनाया जश्न निकाली रैली जमकर हुई आतिशबाजी खूब उड़े अबीर-गुलाल बांटी मिठाईयां

गढ़वा :झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में ओबीसी के लिए 27% आरक्षण स्थानीय के लिए 1932 का खतियान आदि पारित होने पर पूरे राज्य सहित गढ़वा में भी उल्लास का माहौल है। सरकार के इस फैसले की खुशी में झामुमो एवं मूल वासियों ने खूब जश्न मनाया विधानसभा से पारित होते ही गढ़वा जिला झामुमो के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में रैली निकाली गई। झामुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। खूब अबीर, गुलाल उड़ाए एवं मिठाइयां बांटी। टाउन हॉल के मैदान से रंका मोड़ तक जुलूस निकाली गई। रंका मोड़ पर ही लगे बड़े टीवी में विधानसभा की कार्रवाई भी कार्यकर्ता देख रहे थे।
इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अंजली गुप्ता आदि नेताओं ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखण्ड के लिए आज का दिन ऐतिहासिक और बेहद खुशी का दिन है। झारखण्ड के आदिवासी, मूलवासी, दलित और पिछड़े वर्ग तथा इस राज्य के मूलनिवासियों की वर्षों पुरानी सपना को हेमन्त सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने साकार कर दिया है। हेमन्त सरकार ने सही मायने में आज झारखंडी जनभावना के अनुरूप तमाम झारखंडियों को झारखंडी पहचान दिया है। इसके साथ ही राज्य के आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्ग के लोगों को आरक्षण के जरिए उनका जायज हक प्रदान किया है । झारखण्ड वासियों के लिए यह आपार हर्ष का विषय है कि झारखंड स्थानीयता विधेयक और आरक्षण (संशोधन) विधेयक झारखण्ड विधानसभा से पारित हो गया है।
झारखंड के इतिहास में यह पल स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया है। हेमन्त सरकार ने यह साबित कर दिया है कि सही मायने में यह सरकार झारखंडियों की सरकार है। आदिवासी, मूलवासी, दलित, पिछड़े और वर्षों से शोषित, पीड़ित जनता की सरकार है। यह सरकार झारखंडियों के जनकल्याण, मान-सम्मान, हक और राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए काम करने वाली सरकार है । इस ऐतिहासिक फैसले के लिए झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सहित कैबिनेट के तमाम मंत्री गण सत्ता पक्ष झामुमो, कांग्रेस और राजद समेत झारखंड विधानसभा के तमाम सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने धन्यवाद दिया। साथ ही तमाम झारखण्ड वासियों को बधाई दिया।
वक्ताओं ने कहा कि हेमन्त सरकार के ऐतिहासिक फैसलों और जनकल्याणकारी कार्यों ने भाजपा, आजसू समेत तमाम विपक्षी दलों को पूरी तरह से मुद्दा विहीन कर दिया है। जिसके हताशा में बौखला कर भाजपा और केन्द्र सरकार देश की संवैधानिक संस्थाओं केन्द्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर हेमंत सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर रही है। जो कभी सफल होने वाला नहीं है । झारखंड की जनता सब देख और समझ रही है। 2024 में राज्य की जनता भाजपा , आजसू समेत तमाम सामन्तवादी ताकतों को इसका करारा जवाब देगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि कंचन साहू, जितेंद्र सिन्हा, चंदन पासवान, संजय चौधरी, अनिता दत्त, नवीन तिवारी, आशुतोष पांडेय, फुजैल अहमद,अरविंद यादव आशीष गुप्ता, श्रवण कमलापुरी, दिलीप गुप्ता सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।