झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

एसीबी ने सेल्स टैक्स विभाग के क्लर्क सुबोध सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

एसीबी ने सेल्स टैक्स विभाग के क्लर्क सुबोध सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

जमशेदपुर : सेल्स टैक्स विभाग के जमशेदपुर डिवीजन के क्लर्क सुबोध सिंह को एसीबी की टीम ने बीस हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा। उसे गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम रांची लेकर रवाना हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यापारी ने जमशेदपुर डिवीजन सेल्स टैक्स विभाग के क्लर्क सुबोध सिंह की शिकायत सोनारी के एसीबी थाने में लिखित रूप से की थी। उन्होंने कहा था कि घूस नहीं देने पर काम करने से इंकार कर रहे थे। एसीबी की टीम ने मामले की जांच करने के बाद मामला सही पाया और जाल बिछाया और मंगलवार को घूस देने की बात तय हो गई। मंगलवार की सुबह से ही एसीबी की टीम सेल्स टैक्स ऑफिस में हाजिर थी। इसके बाद कारोबारी ने जैसे ही क्लर्क सुबोध को घूस दी कि पीछे से एसीबी की टीम पहुंच गयी और रंगेहाथ दबोच लिया। बताया जाता है कि सर्टिफिकेट के नाम पर क्लर्क सुबोध सिंह रिश्वत मांग रहा था।