झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

ईनामी माओवादी कमांडर विनय यादव गिरफ्तार पन्द्रह लाख का था इनाम

ईनामी माओवादी कमांडर विनय यादव गिरफ्तार पन्द्रह लाख का था इनाम

पन्द्रह लाख के इनामी नक्सली विनय यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह माओवादियों का टॉप कमांडर है. उस पर पचास से ज्यादा मामले दर्ज हैं
पलामूः माओवादियों का टॉप कमांडर विनय यादव उर्फ मुराद गिरफ्तार हो गया है विनय यादव पर झारखंड की सरकार ने पन्द्रह लाख का इनाम घोषित किया हुआ है. विनय यादव बिहार के औरंगाबाद के इलाके से गिरफ्तार हुआ है. झारखंड और बिहार की पुलिस विनय यादव से पूछताछ कर रही है. विनय यादव झारखंड बिहार सीमा पर माओवादियों के बड़े कमांडर में से एक है. विनय यादव पर झारखंड और बिहार में 50 से भी अधिक नक्सल घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है.