झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

दुमका में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुमका अंबर लकड़ा ने की महत्वपूर्ण बैठक

दुमका:ज़िले में बढ़ते आपराधिक घटनाओं को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुमका अंबर लकड़ा ने की महत्वपूर्ण बैठक उन्होंने जिले के सभी थाना प्रभारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ अपराध समीक्षा की बैठक की गई।
पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय (5 वर्षों से) से लंबित पड़े कांडों को त्वरित गति से निष्पादन करने हेतु विशेष दिशा-निर्देश दिए।
विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी पुलिस पदाधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए एवं बीते हुए पूजा एवं त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक एवं थाना प्रभारियों के मनोबल को बढ़ाया। आने वाले पर्व दिवाली एवं छठ के लिए सुरक्षा का आकलन कर तैयारी करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
महिला सुरक्षा से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए एवं सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र के स्कूल एवं कॉलेजों में सेमिनार आयोजित कर पोक्सो एक्ट, साइबर अपराध की रोकथाम से संबंधित जागरूकता अभियान चलाने हेतु निर्देशित किए। जिले में स्कूल एवं कॉलेज के आसपास सीमित परिधि में नशीली पदार्थ पर रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किए।
महिलाओं की सुरक्षा हेतु शक्ति एप एवं डायल 112 एप के प्रचार प्रसार हेतु विशेष दिशा निर्देश दिए एवं उन्होंने बताया कि शक्ति एप एवं डायल 112 एप के इस्तेमाल से महिलाओं को सुरक्षा प्रदान किया जा सकता है शक्ति एप एवं डायल 112 एप में पैनिक बटन दबाकर महिलाएं अपनी सुरक्षा हेतु पुलिस को सूचित कर सकती हैं। पुलिस अधीक्षक दुमका ने स्कूल एवं कॉलेज में पढ़ रहे बच्चों के अभिभावकों को सचेत रहने हेतु अपील की हैं

रपट: मोहित कुमार