झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

धरती आबा झारखंड के वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया.

धरती आबा झारखंड के वीर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा की नई मार्बल की प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पेश किया गया.

भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के अवसर पर भाजमो अनुसूचित जनजाति मोर्चा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में मोर्चा अध्यक्ष प्रकाश कोया की अध्यक्षता में बिरसानगर संडे मार्केट स्थित बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए. श्री राय एवं भाजमो नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. झारखंड के वीर सपुत बिरसा मुंडा अमर रहे के नारों से बिरसानगर संडे मार्केट गुंज उठा.
विधायक सरयू राय ने कहा की भगवान बिरसा मुंडा के द्वारा देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया.
इस दौरान सर्वसम्मति से बिरसानगर संडे मार्केट में बिरसा मुंडा की नई मार्बल की प्रतिमा अधिष्ठापन करने का प्रस्ताव पेश किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजमो जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, राम नारायण शर्मा, विकास गुप्ता, प्रकाश कोया, मंजू सिंह, अमित शर्मा, सुधीर सिंह, मंडल अध्यक्ष – शंकर कर्मकार, विनोद यादव, प्रसंजीत सिंह, सरस्वती खामरी, सूरज हेम्ब्रम, रेखा महाननंदी, पिंकी विस्वास, सुलोचना देवी, नंदिता गगराई, संजय रविदास, तुलसी लोहार, सुसमा, रति देविंदर, शेखर राव, प्रदीप रॉय, शंकर सोरेन, रेशमा सोय, अमित राम, अजय कुमार, जानकी गोप, सोपन दास, सतान्दर सिंह, आरती देवी, देव जी, संजय मुंडा, महुवा चक्रवर्ती, आशित नाग, बिना देवी, राम सिरका, जाया, जमुना, गौरी, सुनीता, सबिता, भानु, संजू आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे.