झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान किया

एस धोनी के बाद सुरेश रैना ने भी इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है। सुरेश रैना ने 30 जुलाई 2005 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला वनडे से डेब्यू किया था। रैना ने 18 टेस्ट में 768 और 226 वनडे में 5615 रन बनाए हैं। उनके नाम 78 टी-20 में 1605 रन हैं। रैना ने टेस्ट में 1 और वनडे में 5 शतक लगाए हैं। टी-20 में उनके नाम एक शतक है।

 

रैना धोनी के करीबी दोस्तों में से एक हैं। वे शुरू से ही आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए खेल रहे हैं। आईपीएल के 193 मैचों में उन्होंने 5368 रन बनाए हैं। आईपीएल में एक शतक भी उनके नाम है।