धनबाद परिवहन विभाग ने वसूले पन्द्रह लाख जुर्माना
जिला परिवहन पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जीटी रोड पर भारी वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में ओवरलोडिंग, बिना वैध परमिट, टैक्स, इन्श्योरेन्स और पोल्युशन (पीयूसी) फेल भारी वाहनों से लगभग 15 लाख रुपए से अधिक की फाइन वसूली गई।
इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने बताया कि जीटी रोड के मैथन टोल प्लाजा से लेकर तोपचांची तक भारी वाहनों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना वैध परमिट, टैक्स, इन्श्योरेन्स और पोल्युशन (पीयूसी) फेल, ओवरलोडिंग करने वाले भारी वाहनों के कागजातों की जांच की गई। जांच के क्रम में भारी वाहनों से लगभग 15 लाख रुपए से अधिक की फाइन वसूली गई। अभियान में जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।
सम्बंधित समाचार
लाख टके का सवाल, झारखंड की भागीदारी रहेगी या नहीं झारखंड का प्रतिनिधित्व काटने पर अड़ा बिहार सिख प्रतिनिधि बोर्ड
मणिपुर हिंसा रोकने को राष्ट्रपति से गुहार _युनाइटेड फोरम फॉर पीस एंड जस्टिस ने सात सूत्री मांग पत्र भेजा
रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान एवं खालसा क्लब के ट्रस्टी सरदार हरमिंदर सिंह मिंदी को पत्नी शोक हुआ