धालभूमगढ़–आज धालभूमगढ़ प्रखंड कार्यालय में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर के निर्देश पर अंचल अधिकारी सदानंद महतो एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी चंचला कुमारी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 शपथ ग्रहण कराया गया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा कहा गया कि 25 जनवरी को हर साल भारत में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन 1950 में भारत में चुनाव आयोग की स्थापना के दिन को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है। देश की जनता के लिए मतदान सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों में से एक है जो लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति के पास है। वोट देने का अधिकार आम जनता को यह नियंत्रित करने में मदद करता है कि कौन शासन करेगें और आप अपने समुदाय या देश में किस प्रकार की विकास और कल्याण योजनाए चाहते हैं अक्सर देखा जाता है कि लाखों लोग चुनाव के दौरान मतदान की जिम्मेदारी से कतराते हैं या उन कदमों से अनजान होते हैं, जिन्हें एक जागरूक नागरिक के रूप में उन्हें उठाने की आवश्कता होती है। इसे ठीक करने और लोगों को मतदान के लिए पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए हर साल 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर प्रखंड एवं अंचल के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।*=========================*
सम्बंधित समाचार
कब दोगे तुम मरहम साहिब?
जमशेदपुर परिसदन में भाजपा राज्यसभा सांसद सह भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष आनंद कुमार ने अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया
उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश ने शहीद स्मारक समिति सदस्यों के साथ की बैठक शाहिद पार्क खरसावां में मुख्यमंत्री के संभावित आगमन की तैयारियों का निरीक्षण कर दिए कई आवश्यक दिशा निर्देश