झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

दंपती से 6 लाख रुपए लूट मामले में दो गिरफ्तार : आरोपियों में एक महिला भी शामिल, घटना के दिन गैंग का एक सदस्य बैंक से रुपए लेकर जाने वालों पर रख रहा था नजर

जमशेदपुर। बिष्टुपुर थाना क्षेत्र यूनियन बैंक के सामने से 23 फरवरी को कदमा निवासी निर्मल कुमार डे से छह लाख रुपये से भरा बैग बाइक सवार दो बदमाशों ने छिनतई कर ली थी। इस मामले में बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने बिहार के कटिहार के कोढ़ा जुराबगंज में छापेमारी कर पवन कुमार यादव और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों की निशानदेही पर छीनी गई छह लाख रुपये और छिनतई में प्रयुक्त दो बाइक बरामद किए है। इसकी जानकारी सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट ने मंगलवार को पत्रकारों को दी।

एसपी ने बताया छिनतई की घटना के बाद सीसीआर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस  टीम गठित की गई थी। पुलिस छिनतई करने वाले गिरोह को गिरफ्तार कर लिया जिस तरीके से घटना को अंजाम दिया गया था। उससे स्पष्ट था कि घटना को बिहार के कटिहार जिले के कोढ़ा गैंग ने ही अंजाम दिया है जो  इससे पहले भी जमशेदपुर में ऐसी वारदात को अंजाम देते रहे है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लग चुकी थी। छिनतई करने वालों की बदमाशों की गतिविधि कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर पुलिस टीम ने छिनतई करने वालों को खोज निकला। घटना को रेकी कर अंजाम दिया गया था। पवन कुमार यादव के साथ पकड़ी गई महिला ने बिष्टुपुर बैक आफ इंडिया में निर्मल कुमार डे और उनकी पत्नी रुमा डे की रेकी की थी। दोनों बैंक से जब छह लाख रुपये बैग में रखकर पैदल बैंक आफ बड़ौदा जा रहे थे। इसकी सूचना पवन कुमार को महिला ने की थी। सूचना पर ही पवन कुमार यादव ने घटना को अंजाम दिया।