अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर 500 साल पुराना सपना पूरा होने जा रहा है। आगामी पांच अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भूमि पूजन किए जाने के साथ ही अयोध्या की धरती पर इतिहास लिखा जाएगा, जिसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी।
भूमि पूजन के कार्यक्रम को लेकर देशभर में उल्लास का वातावरण है। अयोध्या नगरी को दीपकों से दुल्हन की तरह सजाने की तैयारियां चल रही हैं। भूमि पूजन के बाद से ही यहां राम मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो जाएगा। भूमि पूजन से पहले अयोध्या के कायाकल्प की तैयारी तेज हो गई है। अयोध्या बाईपास पर राम की गाथा का चित्रण किया जाएगा, ताकि बाईपास से गुजरते ही राम जन्मभूमि का एहसास हो जाए। सौंदर्यीकरण के लिए भगवान श्रीराम के जीवन वृत्तांत का दीवारों पर चित्रण, लैंडस्कैपिंग, हरे-भरे पौधे और वृक्ष, साथ ही साथ फव्वारे और रंग बिरंगी रोशनी की जा रही है।
सम्बंधित समाचार
74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड ने गोपाल मैदान में किया झंडोतोलन, राज्य एवं जिलेवासियों को दी गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं
सा विद्या या विमुक्तये
मदरसा बाग़ आएशा (मानगो में 74वें गणतंत्र दिवस मनाया गया