झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

चाईबासा के पूर्व विधायक पुतकर हेंब्रोम का निधन आज रात्रि लगभग 10:30 जमशेदपुर के टाटा मेंन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गया

सिंहभूम चाईबासा: चाईबासा के पूर्व विधायक पुतकर हेंब्रोम का निधन आज रात्रि लगभग 10:30 जमशेदपुर के टाटा मेंन हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गया । विदित हो कि कुछ दिन पहले रात्रि में बाथरूम में पैर फिसल जाने के कारण उनके सर पर अंदरूनी चोट आई थी और उन्हें आनन-फानन में टीएमएच हॉस्पिटल लाया गया। आज रात्रि वह हम सब को छोड़ कर चले गए। श्री हेंब्रोम राजनीति में आने से पहले टाटा कॉलेज के हो भाषा के प्रोफेसर और आकाशवाणी चाईबासा के प्रारंभिक उदघोषक भी रह चुके हैं।राष्ट्रीय स्वयं संघ (आर एस एस) में जुड़कर सर्वप्रथम किसान मोर्चा के बैनर तले किसानों की आवाज बनकर उभरे, तत्पश्चात उनकी साफ छवि को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार चुनाव लड़ा और जीतकर विधायक बने श्री हेंब्रोम स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारी के रूप में भी अपना दायित्व को बखूबी निभाने का सार्थक प्रयास किया और संगठन में जुड़े सभी लोगों को साथ लेकर चलना सिखाया। चाईबासा के पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम का आज 6 जून 2023 को निधन हो गया है। वे काफी मिलनसार और मृदुभाषी थे। कल 7 जून को उनका पार्थिव शरीर को चाईबासा लाया जाएगा तत्पश्चात उनकी पारंपरिक नियमानुसार उनका अंतिम संस्कार होगा।
आज सुबह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी एवं पूर्व विधायक सह प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी श्रद्धांजली देने वालों में मनोज सिंह प्रदीप मुखर्जी आर एस एस के रविंद्र , अमित आदि अन्य कई लोग उपस्थित थे