झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बसंत पंचमी के दिन धर्मवीर हकीकत राय का बलिदान दिवस अंतर्राष्ट्रीय संगठन भारतीय जन महासभा ने भुईयांडीह जमशेदपुर में मनाया

जमशेदपुर –  बसंत पंचमी के दिन धर्मवीर हकीकत राय का बलिदान दिवस अंतर्राष्ट्रीय संगठन भारतीय जन महासभा ने भुईयांडीह जमशेदपुर में मनाया। संस्था के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने हकीकत राय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए नमन किया। उपस्थित अनेक लोगों ने हकीकत राय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और नमन किया।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि आज से लगभग 400 वर्ष पूर्व 12 वर्ष की आयु के हकीकत राय ने अपने मकतब (स्कूल) में मुसलमान लड़कों के द्वारा मां दुर्गा को गाली दिए जाने पर उलट कर फातिमा के नाम से कुछ अपशब्द कहे थे। इसी को लेकर मामला बढ़ा और कहा गया कि या तो हकीकत राय धर्म परिवर्तन करें या फिर कत्ल होना पसंद करें। हकीकत राय ने कहा था कि उसने परमात्मा की इच्छा के अनुसार हिंदू माता-पिता के घर में जन्म लिया है। धर्म परिवर्तन करके वह परमात्मा की आज्ञा का उल्लंघन नहीं कर सकता। उसके धर्म परिवर्तन करने से इनकार करने पर लाहौर में रावी नदी के तट पर बसंत पंचमी के दिन हकीकत राय का कत्ल किया गया था। बसंत पंचमी के दिन उनके बलिदान दिवस पर हम उन्हें कोटिशः नमन करते हैं।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान निर्मिती के पश्चात लाहौर में हकीकत राय की समाधि को तोड़ दिया गया। जहां प्रत्येक वर्ष मेला भी लगा करता था और लोग हकीकत राय की समाधि पर पुष्प अर्पित किया करते थे।
पोद्दार ने भारत सरकार से मांग की है कि इस समाधि को फिर से बनवाने हेतु आवश्यक कदम उठाएं जाएं।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पोद्दार के अलावे सतीश चंद्र बर्नवाल, दिनेश कुमार, सतीश गुप्ता, निखिल मिश्रा, नीरज मिश्रा, बबलू पोद्दार, राजेश ठाकुर आदि अन्य कई लोग सम्मिलित थे।

 

About Post Author