झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बोड़ाम प्रखण्ड प्रमुख ललिता सिंह के अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक सम्पन्न हुई

बोड़ाम प्रखण्ड प्रमुख ललिता सिंह के अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नाजिया आफरोज, प्रभारी प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी-सह-सहकारिता पदाधिकारी, प्रखण्ड प्रभारी चिकित्या पदाधिकारी, प्रखण्ड कल्याण पदाधिकारी-सह-कृषि पदाधिकारी, समेत सभी विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मचारी एवं मुखिया उपस्थित थे।
सभी विभाग के द्वारा अपने विभाग के जन कल्याणकारी योजना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। स्वास्थ्य विभाग से आभा कार्ड, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायकता योजना, बाल विकास परियोजना से सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्ध योजना, आगंनबाड़ी केन्द्र में चापाकल एवं शौचालय का मरम्मतीकरण योजना, आपूर्ति विभाग से ग्रीन राशन कार्ड योजना, सहकारिता विभाग से फसल राहत योजना, नरेगा से आम बागबानी योजना, पशुपालन से बकरा विकास योजना, सुकर पालन विकास योजना, कुक्कूट पालन योजना, पेयजल के जलजीवन मिशन योजना, चापाकल मरम्मति करण योजना, पंचायत राज विभाग के पन्द्रहवें वित आयोग योजना आदि।
प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी द्वारा मुख्यमंत्री पशुधन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं आपूर्ति विभाग के प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा जानकारी दी गई। पंचायत समिति योजना प्रारंभ करने का समिति सदस्यों को विस्तार पूर्वक बताया गया साथ में योजना पूर्ण करने का विचार विमर्श किया गया।
बैठक में प्रखण्ड प्रमुख ललिता सिंह, उप प्रमुख, संतोषी महतो, सभापति सदस्य, विधायक प्रतिनिधि छुटूलाल हाँसदा, शामापद महतो, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नाजिया आफरोज, प्रखण्ड पशुपालन पदाधिकारी, प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी, विजेन्द्र भुषण, महिला पर्यवेक्षिका, नासो मुर्मू, प्रभारी कृषि-सह-कल्याण पदाधिकारी, मानिस गोराई, प्रखण्ड समन्वयक, पंचायत राज स्वशासन परिषद रामधन हाँसदा, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, बन्दु कुशल महतो शिक्षा विभाग, पेयजल विभाग एवं विद्युत विभाग के प्रतिनिधि शामिल हुए।
*=============================*