जमशेदपुर: स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानी खुदीराम बोस के 112वीं पुण्यतिथि भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाभाव से मनायी । मंगलवार को भाजपा मानगो मंडल एवं उलीडीह मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानगो चौक स्थित खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव व पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार के साथ भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा शामिल हुए और प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी शौर्यगाथा को स्मरण कर नमन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद खुदीराम बोस अमर रहे, भारत माता की जय के नारे लगाए। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बताया कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में खुदीराम बोस एक ऐसा नाम है जो देशवासियों को हमेशा देशभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा। मात्र 19 वर्ष की अल्प आयु में ही वतन के लिए अपना सर्वोच्च अर्पण करने वाले शहीद खुदीराम बोस ने अंग्रेजी हुकूमत के ख़िलाफ़ युवाओं में देशभक्ति की अलख जगाई। उनका बलिदान आज की युवा पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कृतज्ञ राष्ट्र उनके योगदान व बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।
इस अवसर पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश साव, उलीडीह मंडल अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान, अमरजीत सिंह राजा, जटाशंकर पांडेय, राजेश सिंह, कन्हैया ओझा, यू पी सिंह, विजय तिवारी, छोटेलाल सिंह, विजय सोय, सुशीला शर्मा, बिनोद राय, अनिमेष सिन्हा, दिलीप सिंह, संजीव पांडा व अन्य उपस्थित थे।
सम्बंधित समाचार
भाजमो बिरसानगर पश्चिम युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बने विक्की माड़िया. समाजसेवी की है पहचान
युवाओं को रोजगार या बेरोजगारी भत्ता तो दे दीजिए मुख्यमंत्री जी – आजसू
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खतियानी जोहार यात्रा पर भाजपा का तंज, बोले जिलाध्यक्ष गुंजन यादव- जमशेदपुर में किसी के पास 1932 का खतियान नहीं बिन दूल्हे के बारात लेकर घूम रहे हैं सीएम हेमंत सोरेन