झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति उम्मीदवारी का किया समर्थन

बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू की राष्ट्रपति उम्मीदवारी का किया समर्थन

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के सर्वेसर्वा नीतीश कुमार ने राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा की पसंद झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का फैसला किया है, इसकी घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने पटना में की। राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने पटना में पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यह फैसला पार्टी सुप्रीमो नीतीश कुमार ने इस आधार पर लिया है कि द्रोपती मुर्मू न केवल गरीब परिवार में जन्मी हैं। बल्कि नीतीश सिद्धांत महिला सशक्तिकरण और समाज के शोषित वर्गों के प्रति समर्पित रहे हैं, इसके पहले ‘हम’ पार्टी के प्रमुख जीतन राम मांझी और पशुपति पारस तथा चिराग पासवान भी द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी का समर्थन कर चुके हैं।