बहरागोड़ा – आज बहरागोड़ा प्रखंड सह अंचल परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के तहत शपथ लिया गया। जिसमें प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहु एवं अंचल अधिकारी जितराय मुर्मू के द्वारा प्रखंड एवं अंचल के कर्मियों को शपथ दिलाया गया। साथ ही मतदान केन्द्र 171-पुराना मध्य विद्यालय बहरागोड़ा, 172-बालिका मध्य विद्यालय, बहरागोड़ा पूर्व एवं 173- बालिका मध्य विद्यालय, बहरागोड़ा पश्चिम में विशेष संक्षिप्त पुनरिक्षण 2022 के तहत मतदाता सूची में जोड़े गये नये मतदाताओं को वोटर कार्ड प्रिन्ट दिया गया साथ ही शपथ भी दिलाया गया। साथ प्रखंड अन्तर्गत सभी मतदान केन्द्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2023 के तहत शपथ दिलाया गया।*=========================*









सम्बंधित समाचार
पूर्व खादी बोर्ड सदस्य सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर ईस्ट प्लांट बस्ती में झंडोतोलन किया
यारों! कहाँ खड़ा अब देश?
भूत, भाग्य, भगवान वही