झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

बहरागोड़ा कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिमना चौक पर किया भव्य स्वागत

बहरागोड़ा कार्यक्रम में शामिल होने आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का जमशेदपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिमना चौक पर किया भव्य स्वागत

जमशेदपुर। भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने आज पुर्वी सिंहभूम जिले का एकदिवसीय दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने जयपुरा हाट मैदान में ग्लोबल स्पिरिट कंपनी के द्वारा फैलाएं जा रहे प्रदूषण एवं स्थानीय युवाओं के साथ हो रही अन्याय को लेकर विशाल जनसभा को संबोधित किया। इसके अलावे उन्होंने जिले के सबसे सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र डुमरिया में हेमंत सरकार की भ्रष्ट नीतियों के खिलाफ शुरू हो रहे प्रखंड स्तरीय आक्रोश प्रदर्शन में शामिल होकर इसकी शुरुआत की। इससे पहले बहरागोड़ा जाने के क्रम में जमशेदपुर प्रवेश करने पर डिमना चौक पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश का भव्य स्वागत किया। दीपक प्रकाश ने डिमना चौक स्थित स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद बाबा तिलका मांझी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस दौरान जटाशंकर पांडेय, डॉ राजीव कुमार, राजन सिंह, नीरज सिंह, विकास सिंह, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, बबुआ सिंह, राकेश सिंह, अनिल मोदी, जितेंद्र राय, मंजीत सिंह, नीलू मछुआ, राजीव सिंह, नारायण पोद्दार, अमित अग्रवाल,धर्मेंद्र प्रसाद, बिनानंद सिरका, मोहम्मद निसार, बिनोद राय, अमरेंद्र पासवान, बजरंगी पांडेय, सुनील सिंह मुंडा, पवन सिंह, शंभु चौधरी, विजय तिवारी, काजू शांडिल, अभिमन्यु सिंह चौहान, सुशील पांडेय, राहुल कुमार, दीपक तिवारी समेत दर्जनों अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।