झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने जानकारी दी है कि श्री विश्वकर्मा मंदिर पहाड़गंज नई दिल्ली में श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हवन किया गया

नई दिल्ली – नई दिल्ली से भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने जानकारी दी है कि श्री विश्वकर्मा मंदिर पहाड़गंज नई दिल्ली में श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हवन किया गया। तत्पश्चात विश्व कल्याण की कामना की गयी।
उन्होंने कहा कि इस धरती पर अनेक जगहों पर लड़ाइयां चल रही है। जिनमें महिलाएं और बच्चे विशेष रूप से त्रस्त हो रहे हैं। इसलिए हमने हवन के पश्चात ईश्वर से प्रार्थना की है कि चहुं ओर शांति स्थापित हो।