झारखण्ड वाणी

सच सोच और समाधान

भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक सफल होने के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस ने राष्ट्रध्वज पहरा कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सम्मान प्रदान किया

भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक सफल होने के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस ने राष्ट्रध्वज पहरा कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सम्मान प्रदान किया

जमशेदपुर : राष्ट्रीय अध्यक्ष  मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रदेश प्रभारी  अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष  राजेश ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता,  केशव महतो कमलेश, जिला प्रभारी  बलजीत सिंह बेदी के आहवान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष  आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में साकची गोलचक्कर के समीप राष्ट्रीयध्वज को पहरा कर कांग्रेस नेता  राहुल गांधी के द्वारा विगत 135 दिन तक कन्याकुमारी से जम्मू कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन पर उनके सम्मान में राष्ट्रध्वज जिलाध्यक्ष  आनंद बिहारी दुबे ने फहराया। उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने राष्ट्रगान जन गान मन …. गाकर राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया, सभी कांग्रेसीजनों ने झंडे को सलामी दिया। इसके बाद सभी कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया
सभा को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष  आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि कांग्रेस नेता  राहुल गांधी संपूर्ण भारत में एकता के संदेश को लेकर 7 सितंबर से लगातार भारत जोड़ो यात्रा कर रहे थे, जिसमें उन्होंने अपने यात्रा के दौरान एक मजबूत संदेश संपूर्ण भारत को दिया, आपसी एकता-आपसी भाईचारा, बेरोजगारों को नौकरी, महंगाई के विरुद्ध, पेट्रोल डीजल के बढ़ते मूल्यों के खिलाफ, किसानों पर अत्याचार के खिलाफ, सरकार को उनके कर्तव्यों का बोध कराने एवं संपूर्ण जनता को जागृत करने के लिए अपने अभियान को 30 जनवरी को समापन किया है। भारत जोड़ो यात्रा विश्व में सभी यात्राओं में एक सफल यात्रा के रूप में जाना जाएगा। अपने कई परिवारिक त्रासदियों के बावजूद उन्होंने यह यात्रा भारतवासियों के सहयोग और आशीर्वाद से पूरा किया। संपूर्ण यात्रा के दौरान उन्होंने भारत को मजबूत करने के लिए जो कार्य किए हैं, उन्हें युगों युगों तक याद किया जाता रहेगा। राष्ट्र को मजबूत बनाने में पूर्व के प्रधानमंत्री एवं नेताओं ने मजबूत भारत की परिकल्पना को साकार किया था। जिसके तहत राष्ट्र के निर्माण में अनेकों सरकारी उपक्रमों का स्थापना भी हमारे पूर्व के प्रधानमंत्री ने किया था। जिसको आज भाजपा सरकार के द्वारा एक एक कर लगातार बिक्री की जा रही है। जो भारत के भविष्य की चिंता को बढ़ा रही है, अब नौजवान जो दिन-रात पढ़ाई कर रहे हैं कि हमें नौकरी प्राप्त होगा, वैसे युवाओं के लिए सरकारी उपक्रमों का विक्री होना हानिकारक है। आज स्थिति यह बन गई है कि भारत के जनता के ऊपर लगातार अनेकों प्रकार के टैक्स लादे जा रहे हैं, बड़े-बड़े उद्योग को लाभ पहुंचाने के ख्याल से कार्य किए जा रहे हैं, छोटे उद्यमी और घरेलू उद्योग लगातार नष्ट हो रहे हैं, हस्तशिल्प और हथकरघा उद्योग भी त्राहिमाम पर है, यह सभी स्थितियां वर्तमान सरकार आ गई है। खाद्य पदार्थों पर जीएसटी लगाकर भाजपा सरकार ने अत्याचार कर रही है। इसका विरोध हर हाल में भारत का एक-एक नागरिक करने के लिए आगे आए। आज राहुल गांधी  संपूर्ण भारत में लोगों को जागृत करने का कार्य किए हैं, यह अब हम सभी कांग्रेसजनों का कर्तव्य है कि उनके किए कार्य को आमजन तक पहुंचाने में भागीदार बने, एक एक नागरिक के भविष्य को संवारने के लिए राहुल गांधी  की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना अनिवार्य सा हो गया है। बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई, सरकारी उपक्रमों को बिक्री करने का षड्यंत्र, जीएसटी खाद्य पदार्थों पर लागू करना, भारत के जनता के लिए कष्टकारी साबित हुए हैं, आम जनता को दुख के कारण साबित हो रहे हैं। अब हर हाल में लोगों को कांग्रेस पार्टी का साथ देने के लिए आगे आना चाहिए अपने बच्चों, परिवारों एवं बुजुर्गों, किसानों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी  के साथ आए।
जिला अध्यक्ष  आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी  के पुण्यतिथि के अवसर पर हम सभी कांग्रेस जन उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए नमन करते हैं, महात्मा गांधी अपने संपूर्ण जीवन को भारत देश को आजाद कराने के लिए और अंग्रेजों के अत्याचार से मुक्ति दिलाने के लिए अपने आपको न्योछावर कर दिया, ऐसे महान आत्मा को नाथूराम गोडसे नामक विकृत मानसिकता के व्यक्ति ने गांधी जी को गोली मारकर छलनी कर दिया। अपने अंतिम शब्दों में महात्मा गांधी ने *हे राम* कहा यह हम सबों के लिए अविस्मरणीय क्षण है, महात्मा गांधी भारतवासियों को प्रेम, भाईचारा के साथ रहते हुए भारत के सभी लोगों के मान सम्मान को बढ़ावा देने और विकास की राह पर निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। हम सभी उनके बताए मार्ग पर चलकर भारत को मजबूती प्रदान करेंगे। यही कारण है कि संपूर्ण विश्व में हम भारतीयों का परचम विगत सैकड़ों साल से लहराते आया है। विश्व में सैकड़ों देश है जहां भारत के प्रतिभा को सलाम किया जाता है, अपना सेवा राजनीतिक रूप से शैक्षणिक रूप से विद्वता के रूप से एवं वैज्ञानिक रूप से देते आ रहे हैं। यह राष्ट्र पिता महात्मा गांधी  का ही देन है कि प्रत्येक भारतीयों को विदेशों में आज भी मान प्रतिष्ठा इज्जत प्राप्त होती है। यही कारण है कि हमें भारत को मजबूती के राह पर ले जाने के लिए उज्जवल भविष्य बनाने के लिए कांग्रेस पार्टी के साथ आए।
कार्यक्रम का संचालन एवं प्रबंधन संजय सिंह आजाद एवं ब्रजेन्द्र तिवारी ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करने वाले नेताओं में रियाजुद्दीन खान, प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, के के शुक्ल, प्रिंस सिंह, अशोक सिंह, विशिष्ट अतिथि राहुल पाठक प बंगाल प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री, जिला कार्यकारीअध्यक्ष (नगर) धर्मेन्द्र सोनकर, कोल्हान प्रवक्ता अतुल गुप्ता, शफीअहमद खान, आनन्द मय पात्रो, अरूण सिंह, मौलाना अंसार खान, जितेन्द्र सिंह, ऊषा यादव अध्यक्ष महिला, नीरज सिंह अध्यक्ष युवा, दिबेश राज अध्यक्ष ओबीसी विभाग, संजय यादव, राज किशोर प्रसाद, सुरेन्द्र शर्मा, गुलरेज अख्तर अंसारी, डाॅ सदाब हसन, अपर्णा गुहा, गीता सिंह, सुशीला पाण्डेय, अफ्सर इमाम, एस डी सिंह, दुर्गा प्रसाद, आशीष ठाकुर प्रखण्ड अध्यक्ष जमशेदपुर ग्रामीण, संजय घोष प्रखण्ड अध्यक्ष बिरसानगर, कैसर आलम अंसारी प्रखण्ड अध्यक्ष जुगसलाई, ज्योति मिश्र, अजय मिश्रा, रंजीत सिंह, एस आर के कमलेश, पुनीता चौधरी, सीताराम चौधरी, अजय कुमार सिंह सेवादल, सन्नी सिंह, नवीन मिश्रा, भरत सिंह, कमलेश कुमार, राजेन्द्र सिंह, अजय मंडल, चरणपाल सिंह, साहिद अख्तर, गुरदीप सिंह, सविता राय, सुरज मुण्डा, पल्लव कालिंदी, आमिर सोहेल, रंजीत झा, अनुपम सिन्हा, हरिहर प्रसाद, प्रमोद मिश्र, संध्या दास, सीमा मोहंती, रविकांत अग्रवाल, देवाशीष घोष, भोला यादव, तसलीमा नसरीन, रानी राव, मनोज उपाध्याय, रविराज, मोनू रजक सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।
धन्यवाद ज्ञापन अमर कुमार मिश्रा ने दिया।